वर्कर हेल्पर एकता जिंदाबाद ! पंजीकरण संख्या 9112/2002 इन्किलाब जिंदाबाद !! आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, उत्तर प्रदेश
राज्य कार्यालयः10 विधानसभा मार्ग, लखनऊ (उ0प्र0) फोन : 0522 2610459, फैक्सः 2614736
सम्बद्ध ; आल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर (आईफा)] नई दिल्ली एवं~ सीटू
DPO रामपुर श्री राजेश कुमार को पत्र
क्रमांक 56/icds/20 दिनांक july 15,2020
सेवा में
श्री राजेश कुमार
जिला परियोजना अधिकारी
कमरा न० 210 विकास भवन,
जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश
विषय : श्री राजेश कुमार जिला परियोजना अधिकारी, द्वारा यूनियन कार्यकर्ताओं के संगठित होने के संवेधानिक अधिकार का हनन ना करने का अनुरोध.
महोदयआंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश, देश के आंगनवाड़ी workers और हेल्पर्स के सब से बड़े फेडरेशन से सम्बद्ध
यूनियन है. यूनियन का उद्देश्य वर्कर व हेल्पर के हितों की रक्षा के साथ बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी इस
स्कीम की बहतरी और मजबूती के लिए तथा कुपोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना भी है. icds स्कीम को सुदृढ़ करने के लिए यूनियन समय-समय पर सुझाव सरकार को देती रहती हैं।
महोदय, यूनियन बनाना और चलाना देश के हर नागरिक का अधिकार है. आपको अवश्य ज्ञात होगा कि विभिन्न क्षेत्रों
जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस, रेलवे ,राज्य कर्मचारी, अधिकारी, यहां तक की आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी अपने संघ है जिनके माध्यम से वे अपनी बात सरकार तक पहुंचाते हैं. इसी क्रम में जनपद रामपुर में कुछ आंगनवाड़ी वर्कर ने पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से ससम्मान आपको ज्ञापन प्रस्तुत किया परंतु आपने ज्ञापन पर विचार करने के स्थान पर उन्हें धमकाया और चेतावनी दी कि वे यूनियन का कार्य ना करें.
महोदय, इस संबंध में मैं बताना चाहती हूं कि यह आपके द्वारा नागरिकों को देश के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का खुला उल्लंघन है. आप एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, ये भी अवश्य जानते होंगे कि गरीब हो या अमीर, छोटे पद पर हो या ऊँचे पद पर संविधान की नज़र में सब बराबर हैं. अत: आपसे अनुरोध है कि कानून के दायरे में रहकर कार्य कर रहे
वर्कर और हेल्पर को शांतिपूर्ण ढंग से कार्य करने दें.
आशा करती हूँ कि आप सहयोग करेंगे.
धन्यवाद
प्रतिलिपि भवदीय
1. आल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ आंगनवाड़ी वर्कर्स s/d
एंड हेल्पर्स (AIFAWH) नयी दिल्ली (डॉ. वीना गुप्ता)
प्रदेश अध्यक्ष
Mobile no. 9453022707
धन्यवाद
प्रतिलिपि भवदीय
1. आल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ आंगनवाड़ी वर्कर्स s/d
एंड हेल्पर्स (AIFAWH) नयी दिल्ली (डॉ. वीना गुप्ता)
प्रदेश अध्यक्ष
Mobile no. 9453022707
No comments:
Post a Comment