वर्कर
हेल्पर एकता जिंदाबाद ! पंजीकरण
संख्या 9112/2002 इन्किलाब जिंदाबाद !!
आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, उत्तर प्रदेश
राज्य कार्यालयः10 विधानसभा मार्ग, लखनऊ (उ0प्र0) फोन : 0522 2610459, फैक्सः 2614736
सम्बद्ध ; आल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर (आईफा)] नई दिल्ली एवं~ सीटू
निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार को पत्र
क्रमांक 55/icds/20
दिनांक july 15,2020
सेवा में
निदेशक
महिला एवं बाल विकास विभाग
इंदिरा भवन
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
विषय : दिल की बीमारी शुगर और अस्थमा या सांस कि बीमारी से पीड़ित आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की ड्यूटी
हॉट स्पॉट एरिया में ना लगाने, ड्यूटी के दौरान मृत वर्कर को मुआवजा देने का अनुरोध.
महोदया
यह सर्वविदित है कि covid से बचाव के लिए शुगर, सांस की बीमारी, और दिल की बीमारी के मरीजों को घर में रहने
के ही दिशा- निर्देश हैं। इसके बावजूद सहारनपुर के शहरी क्षेत्र की
आंगनवाड़ी वर्कर नीरू शर्मा, केंद्र माहिपुरा,सहारनपुर
शहर,जिनके दिल
में स्टंट पड़ा था, और विभाग को
इसकी भली भाँती जानकारी थी, उनको हॉटस्पॉट एरिया में
ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया गया. इसके बाद वह बीमार पड़ी और उनकी मृत्यु चंडीगढ़
पीजीआई में हो गई। मृत
वर्कर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी को मना किया था, लेकिन उसकी एक
ना सुनी गई। इसका कारण
अधिकारियों की लापरवाही, और अहंकार पूर्ण व्यवहार है।
यूनियन अनुरोध करती है कि मृत आंगनवाड़ी वर्कर को कम से कम 10लाख का मुआवजा दिया
जाए व् जिम्मेदार
सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर आपराधिक लापरवाही के आरोप में कार्यवाही की जाए।
अधिकारियों का यह रवैया अभी भी जिलों में जारी है आपसे
अनुरोध करती हूँ कि सभी जिलों के डीपीओ को सख्ती
के साथ निर्देश दें कि
वे उपरोक्त बीमारी से पीड़ित वर्कर से सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करें और ड्यूटी
करने के लिए बाध्य
ना करें।यूनियन आपसे ड्यूटी कर रही सभी
आंगनवाड़ी वर्कर को सुरक्षा उपकरण जैसे फेस कवर, मास्क, ग्लव्स,
सैनिटाइजर आदि देने तथा सभी वर्कर के साथ साथ उनके परिवार की
मुफ्त covid 19 जांच की मांग करती है।
धन्यवाद
प्रतिलिपि भवदीय
s/d
1. प्रिंसिपल सेक्रेटरी, उत्तर प्रदेश शासन (डॉ वीना गुप्ता)
2. dpo,सहारनपुर प्रदेश अध्यक्ष
3. AIFAWH,New Delhi Mobile no. 9453022707
No comments:
Post a Comment