वर्कर हेल्पर
एकता जिंदाबाद ! प0संख्या 9112/2002 इन्किलाब जिंदाबाद !!
आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, उत्तर प्रदेश
कार्यालय : 10 विधान सभा मार्ग, लखनऊ
सम्बद्ध ; आल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर (आईफा)] नई दिल्ली एवं~ सीटू
क्रमांक :28/icds/20 दिनांक : March 15 ,2020
सेवा में
निदेशक
बाल विकास एवं पुष्टाहार
तृतीय तल, इंदिरा भवन
लखनऊ.
विषय : जनपद मुरादाबाद में मूढापांडे
व छजलैट ब्लाक की करीब 758 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को पिछले 9 माह से मानदेय ना मिलने
के सम्बन्ध में.
महोदय
नौ माह से मानदेय न मिलने पर महिला
एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की आर्थिक समस्या से जूझ रही 758 आंगनबाड़ी
कार्यकर्ताओं की होली बेरंग हो गई । मानदेय की समस्या को लेकर संगठन कई बार शासन
प्रशासन को अवगत करा चुका है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
जनपद मुरादाबाद में मूढापांडे व
छजलैट ब्लाक की करीब 758 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका हैं। जून 2019 से इन
कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिला है। कई बार शासन प्रशासन को पत्र व धरना
प्रदर्शन कर अवगत करा चुकी है। मानदेय दिलाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी
कार्यकर्ता एवं सहायिका ने दो मार्च से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना देने का
निर्णय लिया था। निर्धारित समय पर धरने को पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से डीएम
ने वार्ता कर होली से पूर्व सभी का मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया और धरना स्थगित
करा दिया था। इसके बावजूद होली के त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिल पाया। मानदेय न
मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में आक्रोश है।`
यदि शीघ्र ही मानदेय का भुगतान
नहीं हुआ तो यूनियन पुन: धरने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी आपकी होगी.
अनुरोध है कि कृपया शीघ्र क़दम
उठाएं तथा संगठन को भी कृत कार्यवाही से अवगत करवाने का कष्ट करें
धन्यवाद (s/d)
(डॉ.वीना गुप्ता)
प्रदेश मंत्री
मोबाइल न० 9453022707
No comments:
Post a Comment