वर्ल्ड इमोजी डे , जुलाई 17, 2020
इमोजी: विकसित होती ग्लोबल भाषा
आदिम समाज में जब इंसान पाषाण कालीन युग में था तब इशारों में
बात करते थे. धीरे-धीरे आपस में संवाद के लिए इशारों के साथ-साथ
कुछ लिखने की भी शुरुआत हुई यह लेखन चित्र और रेखा चित्रों के रूप
में था. अभी भी पुरानी गुफाओं में खोजने में और पुरातात्विक खुदाई
होने पर इसके नामोनिशान मिलते हैं।
पर किसने सोचा था कि जब मानव विकास के उच्च स्तर पर पहुंचेगा, सारी दुनिया उसकी मुट्ठी में
होगी तब एक बार फिर चित्रों के माध्यम से संवाद एक महत्वपूर्ण रूप में फिर से उसके सामने होगा।
जी हां मैं बात कर रही हूं आजकल सोशल मीडिया के कम्युनिकेशन में इमोजी, इमोटिकॉन, या
स्माइली के प्रयोग की। आज अपनी भावना व्यक्त करने के लिए ही नहीं विचारों को व्यक्त करने के
लिए यहां तक की विज्ञापन और प्रचार प्रसार के लिए भी इमोजी का प्रयोग हो रहा है ।
इमोजी ने अब एक भाषा का स्वरूप अख्तियार कर लिया है यहां तक की 2015 में इमोजी शब्द को
और 2019 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इमोजी को भाषा के रूप में स्वीकार करते हुए इसकी सबसे
पॉपुलर इमोजी खुशी के कारण आंसू निकलने वाली इमोजी को अपनी डिक्शनरी में शब्द का स्थान
दिया है।
सब से पहले जापान की बहुराष्ट्रीय कम्पनी सॉफ्टबैंक के j phone मोबाइल
इमोजी का जन्म
इमोजी के जन्म की भी बड़ी दिलचस्प कहानी है।
फरवरी 1990 में जापान निवासी शिगेटिका
कुरिता(Shigetaka Kurita) ने जापानी मोबाइल
फोन ऑपरेटर एनटीटी डोकोमो
(NTT Docomo)कम्पनी के मोबाइल के लिए 176 इमोजी का एक सेट जारी किया। इसके जारी होने के बाद पहली बार दुनिया में इमोजी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ और इसे दुनिया में एक पहचान मिली।दरअसल कुरिताने इमोजी वाली फोटो जापान की एक टेलीकॉम कंपनी के लिए बनायी थी ताकि किशोर बच्चों को रिझाया जा सके।
शिगेताका कुरीता को इमोजी बनाने का विचार तब आया जब उन्हें बड़े ईमेल(250 से ज्यादा शब्दों में) भेजने में परेशानी हो रही थी।क्योंकि उस समय मोबाइल इंटरनेट से ईमेल सिर्फ 250 शब्दों तक ही भेजा जा सकता था।तब शिगेताका कुरीता ने कम शब्दों में अपनी विचारों को व्यक्त करने के लिए इमोजी को जन्म दिया।
इमोजी का सबसे पहले इस्तेमाल यूजर्स ने 1995 में वायरलेस टेलीकम्युनिकेशन उपकरण पेजर में
किया।उस समय जापानियों द्वारा इनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता था। जापानी भाषा में
इमोजी दो शब्दों से मिलकर बना हुआ हैं।इमोजी(Emoji) शब्द का शाब्दिक अर्थ है। इमोजी का सबसे
पहले इस्तेमाल यूजर्स ने 1995 में वायरलेस टेलीकम्युनिकेशन उपकरण पेजर में किया।उस समय
जापानियों द्वारा इनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता था।
MSN Messenger 6 कम्पनी ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराया और
इसमें 30 emoticon शुरू किए। इनमें से कुछ एनिमेटेड भी थे इसके अलावा अगर कोई उपयोगकर्ता समझ नहीं पाता था कि वह कौन से चिन्ह का इस्तेमाल करें तो इन्होंने एक स्पिनिंग व्हील भी वहां बनाया था । जिसे डिसिशन व्हील कहा गया यदि उपभोक्ता समझ नहीं पाता कि उसे कौन सा प्रतीक इस्तेमाल करना है तो वह उसको घुमा सकता था और समझ सकता था कि उसकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कौन सा प्रतीक चिन्ह सबसे ज्यादा उपयुक्त है।
गूगल ने जापानी इमोजी को यूनिकोड में बदल दिया।
गूगल ने अपने जीमेल लैब में एक एक्स्ट्रा इमोजी का फीचर दिया जिसके द्वारा इमोजी तक उपभोक्ता की पहुंच हो सकती थी अभी भी इमोजी को इमोटिकॉन ही कहा जाता था गूगल ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में जापानी मोबाइल कंपनियों का ही धन्यवाद किया। आखिरकार इमोजी को यूनिकोड 6 ने इस तरह बना दिया कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट,फेसबुक, ट्विटर जैसे ब्रांड्स ने अपने संस्करण तैयार कर लिए यूनिकोड 6.0 ने इमोजी को इस तरह बनाया कि गूगल माइक्रोसॉफ्ट ट्विटर जैसे ब्रांच ने इमोजी के अपने संस्करण तैयार कर लिए. अब तक की सबसे ज्यादा इमोजी जारी की जिसमें भावनाओं, परिवारों, दिल, जानवर, कपड़े, भोजन, शहर, घड़ी, देशों के झंडे तरह-तरह की इमेजेस और पू / पोती भी शामिल थे.
जब एप्पल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस फाइल में नए फीचर में इमोजी को जोड़ा तो सारी दुनिया में इसको बहुत ख्याति मिल गई.
इमोजी की लोकप्रियता को देखते हुए जेरेमी बर्ग (Jeremy Burge) ने विकीपीडिया की तरह इमोजीपीडिया की शुरुवात की। मोजी का मतलब समझने के लिए इमोजीपीडिया को बनाया गया है।जेरेमी बर्ग ने ही 17 जुलाई 2014 को पहली बार “World Emoji Day” मनाने के फैसला किया।
तभी से हर साल 17 जुलाई को World Emoji Day मनाया जाता है।जेरेमी बर्ग यूनिकोड कमेटी के सदस्य भी हैं।यूनिकोड स्टैंडर्ड लिस्ट के मुताबिक इस समय 2666 इमोजी मौजूद हैं।
मैथ्यू रोथेनबर्ग, है जो ब्रुकलिन इंग्लैंड से हैं उन्होंने एक इमोजी ट्रेकर शुरू किया एक वेबसाइट है जो उन सभी ट्विट्स को ट्रैक करती है, जो इमोजी का प्रयोग करते हैं.
इमोजीपीडिया और इमोजी ट्रांसलेट
जेरेमी बर्ज ने एक इमोजीपीडिया पीडिया बनाया जिसमें हर इमोजी का अर्थ बताया जाता है। इमोजी ट्रांसलेट एक वेबसाइट है जो शब्दों को इमोजी में और इमोजी को शब्दों में बदल देती है.
21 दिसंबर 2017 को न्यूयॉर्क में इमोजी आर्ट और डिजाइन शो हुआ विभिन्न माध्यमों में काम करने वालों ने जैसे डिजिटल,प्रिंट,स्कल्पचर वीडियो परफॉर्मेंस आदि आर्ट फॉर्म में इमोजी का प्रयोग किया।
इमोजीपीडिया ने 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे घोषित किया. स्विफ्टकी ने वन बिलियन से ज्यादा इमोजी डाटा का विश्लेषण किया कई भाषाओं और दुनिया के कई क्षेत्रों में वन मिलियन से ज्यादा इमोजी डाटा का विश्लेषण किया और उनकी रिपोर्ट के अनुसार
- फ्रांस के लोग दूसरी भाषाओं के मुकाबले 4 गुना ज्यादा दिल की इमौ जी का इस्तेमाल करते हैं।
- अरब के लोग फूलों और पौधों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं
- रूस के लोग अन्य के मुकाबले 3 गुना ज्यादा रोमांटिक इमोजी का इस्तेमाल करते हैं ।
- ऑस्ट्रेलिया के लोग जंक फूड और एल्कोहल चीजों के इमोजी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं
20 14 में शब्द इमोजी को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया. 2015 में खुशी के आंसू से भरा चेहरा सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा और इस इमोजी को साल का सर्वप्रिय शब्द घोषित किया गया.पहली बार एक प्रतीक को शब्द के बराबर सम्मान मिला. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे अपनी शामिल करते हुए कहा कि इस प्रतीक ने मूड सोच और भावनाओं को सबसे अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया है।2017 में 17 जुलाई को सालाना वर्ल्ड इमोजी डे पर वर्ल्ड इमोजी अवॉर्ड्स दिए गए जिसमें हथेली को सिर पर लगाएं माथे पर लगाएं इमोजी को बेस्ट इमोजी का अवार्ड दिया गया।
प्रसिद्ध पत्रकार जोना स्टर्न ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए एक लेख लिखा जिसमें सबसे ज्यादा इमोजी का प्रयोग किया।
इमोजीकोन नाम से एक फेस्टिवल सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया गया.मिशीगन और पैकिंग
यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 427 million messages जो 212 देशों से आए थे और विभिन्न
संस्कृतियों से जुड़े थे उनका अध्ययन किया यह इमोजी के प्रयोग पर सब पहला सबसे बड़ा
अध्ययन है उन्होंने बताया कि इमोजी का प्रयोग दुनिया में सब जगह होता है इसके द्वारा विभिन्न
संस्कृतियों के बीच आपस में पुल बन जाता है .
फ्रांस के लोगों में गले लगाने वाली तस्वीर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की गई।
जबकि दूसरे देशों में चेहरे से जुड़ी हुई इमोजी का ज्यादा प्रयोग हुआ
भाषा चाहे कोई हो, पर इमोजी का इस्तेमाल सब के साथ
इमोजी की खासियत यह हैं कि इसका इस्तेमाल किसी भी भाषा के साथ किया जा सकता है।इसीलिए दुनिया भर के लोग इनका जमकर इस्तेमाल करते हैं।भारत में ही अनेक भाषायें बोली जाती है लेकिन इमोजी का प्रयोग करने में शायद ही किसी को दिक्क्त आती हो।अरबों लोग जो सोशल मीडिया से जुड़े हैं वो तरह तरह की भाषाओं के साथ इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे देश जिनमें लोगों के बीच ज्यादा गहरे संबंध हैं जैसे मेक्सिको चिल्ली पेरू और कोलंबिया आदि वहां पर दुख गुस्सा उदासी वाली इमोजी का ज्यादा प्रयोग हुआ
और जो मूल्यों को ज्यादा महत्व देते हैं वहां नकारात्मक इमोजी का प्रयोग कम हुआ.
कुछ लोग पूछते हैं अब की क्या मुकदमों में इमोजी का प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली भाषा है. पर इसके लिए बहुत ही एक्सपर्ट की जरूरत होगी
सोनी पिक्चर ने इमोजी पर एक फिल्म बनाई है इमोजी के साथ एक फिल्म बनाई है. यूनिकोड ने पोकीमॉन शुरू की है इसको लेकर क्रिटिक्स का कहना है कि ये unicode कि इमेज को ख़राब करेगा.
लेकिन ऐसा नहीं है कि इमोजी की दुनिया में सब कुछ अच्छा ही अच्छा है. दुनियावीं बुराइयाँ यहाँ भी हैं. इमोजी की दुनिया भी हमारी वास्तविक दुनिया की तरह बुराइयों से अछूती नहीं रही. धमकाने, रंग भेद और पोर्न में भी इसका इस्तेमाल होने लगा. यूनिकोड 150 आने के बाद स्किन टोन भी जुड़ गया. पोर्न साइट्स में खासतौर से पोर्न इमोजी के साथ अलग से वेबसाइट बना ली है.
धमकाने के लिए भी इमोजी का प्रयोग : वर्जीनिया में एक 12 साल की लड़की ने अपने स्कूल के साथियों को एक मैसेज भेजा जिसमें एक बंदूक, एक छुरा,और एक बम था। उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई ।
आज का सच यही है कि इमोजी दुनिया कि तेज़ी से बढ़ने वाली भाषा है. आने वाले समय में सिर्फ बात चीत में ही नहीं, बल्कि फिल्मस, कहानिया, विज्ञापन आदि में इनका ज्यादा इस्तेमाल होता मिलेगा, और बहुत कलात्मक और खूबसूरत इमोजी देखने को मिलेंगी.
· 17 जुलाई 2014 को पहला “वर्ल्ड इमोजी डे” मनाया गया था।
· फ़िनलैंड दुनिया का सबसे पहला देश है जिसने अपनी संस्कृति की इमोजी बनाई है।
· ऑनलाइन रहते हुए करीब 92% लोग इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।
· 2016 में एप्पल कंपनी ने असली पिस्तौल वाली इमोजी को हरे रंग की पिचकारी वाली पिस्तौल इमोजी में बदल कर इसे अपनी इमोजी लिस्ट में शामिल किया।
· फेसबुक मैसेंजर पर लगभग 5 बिलियन इमोजीज का हर रोज इस्तेमाल होते हैं जिसमें हंसते-हंसते आंखों से आंसू निकलने वाला स्माइली इमोजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
· 17 जुलाई को दुनिया भर में लोग अलग अलग तरीके से वर्ल्ड इमोजी डे सेलिब्रेट करते हैं।कहीं जगहों पर कई लोग खुद इमोजी बनकर पार्टी में पहुंचते हैं।
· 17 जुलाई यानि वर्ल्ड इमोजी डे के दिन लोगों से उनके पसंदीदा इमोजी को चुनने के लिए वोटिंग भी कराई जाती है।और वोटिंग के बाद एक सबका पसंदीदा इमोजी चुना जाता है ।
· पहले मैसेज सिर्फ लिख कर ही भेजे जा सकते थे।लेकिन अब इमोजी कम डेटा का उपयोग करते हुए लोगों को अधिक प्रभावी ढंग से अपनी बात करने की अनुमति देता है।
· पूरी दुनिया में लगभग 6 बिलियन इमोजी हर रोज एक दुसरे को भेजे जाते है।जिनमें से अकेले फेसबुक पर लगभग 6 करोड़ इमोजी का प्रयोग किया जाता है।
*********





No comments:
Post a Comment