Saturday, July 18, 2020

ओडिशा सरकार ने दी राहत : मृत आंगनवाड़ी व् आशा वर्कर के परिवार को पेंशन



आंगनवाड़ी और आशा वर्कर को ओडिशा सरकार ने दी बहुत बड़ी राहत                 उड़ीसा सरकार ने कोविड-19 के अंतर्गत ड्यूटी कर रही आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर के संबंध में                 एक  बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
ओडिशा राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य सरकार के स्पष्ट आदेशों से covid 19  से जुड़ी ड्यूटी कर रही आंगनवाड़ी वर्कर की यदि मृत्यु हो जाती है तो उसके सबसे नजदीकी रिश्तेदार यानी उसके  पति या बच्चे को 60 साल की उम्र होने तक  पेंशन 75000 महीना दिए जाएंगे।

इसी तरह यदि स्वास्थ्य विभाग के आदेश से 
covid 19 ड्यूटी करने के दौरान किसी कारण से आशा वर्कर की  मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या परिवार में उसके सबसे नजदीकी रिश्तेदार, अर्थात उसके पति या बच्चे को को 60 साल की उम्र होने तक 5000 रुपये पेंशन के प्रतिमाह मिलेंगे। 

No comments:

Post a Comment