हास्यास्पद गलत ख़बर
27 जुलाई को एक अजीबोग़रीब ख़बर सुर्ख़ियों में रही कि एक बकरे को मास्क न पहनने की वजह से कानपुर पुलिस ने ‘गिरफ़्तार’ कर लिया. IANS की इस ख़बर को नेशनल हेरल्ड, ओडिशा पोस्ट और न्यूज़ 18 इंग्लिश ने रिपोर्ट किया.न्यूज़18 को यह स्टोरी इतनी महत्वपूर्ण लगी कि इसे तेलुगू और बांग्ला में भी पब्लिश किया गया. चैनल ने पुलिस का एक वीडियो ब्रॉडकास्ट किया जिसमें वो बकरे को जीप में रखकर ले जा रही है.पुलिस की
गाड़ी में धकेले जा रहे बकरे का वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर घूम रहा है. एक
ट्विटर यूज़र ने कहा कि एक आदमी ने बेकनगंज पुलिस पर उसके बकरे को जबरदस्ती ले
जाने का आरोप लगाया है. कानपुर पुलिस ने यूज़र को रिप्लाई किया कि दादामियां
चौराहे पर लॉकडाउन के दौरान एक बकरा लावारिस घूम रहा था जिसे बेकनगंज पुलिस थाने लाया
गया और बाद में उसके मालिक मोहम्मद अली पुत्र खनीकुज्जमा को सौंप दिया गया.
ऑल्ट न्यूज़ ने बेकनगंज पुलिस से संपर्क किया. हुमें बताया गया कि एक पुलिस वैन गुज़र रही थी तो स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लावारिस बकरा गली में घूम रहा है. पुलिस ने कहा, “हम बकरे को पुलिस थाने ले आए ताकि वह खो न जाए और उसके मालिक को बुलवाया. वो आया और बकरे को ले गया. मास्क न पहनने के कारण हमने बकरे को ‘गिरफ़्तार’ कर लिया, ये ख़बर पूरी तरह से गलत है.”हमने बकरे के मालिक मोहम्मद अली को उनका स्टेटमेंट लेने के लिए कॉल किया तो वो इस अजीब ख़बर पर हंस पड़े. उन्होंने कहा, “पुलिस ने हमारी मदद की. हमारा बकरा खो जाता अगर वो उसे लेकर थाने न आते और मुझे न बताते.”
हमने अनवरगंज पुलिस स्टेशन के सर्किल ऑफ़िसर सफ़ीउद्दीन बेग से भी संपर्क किया, जिनका स्टेटमेंट कई मीडिया संस्थानों ने पब्लिश किया था. उन्होंने कहा कि एक आदमी बिना मास्क के घूम रहा था, उसके पास बकरा था. पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो वह बकरे को छोड़कर भाग गया. हालांकि उनका वर्जन बेकनगंज पुलिस के बयान से अलग है, CO बेग ने कहा कि मास्क न पहनने के कारण बकरे को अरेस्ट करने की ख़बर हास्यास्पद है. उन्होंने कहा, “क्या ऐसा हो भी सकता है?
No comments:
Post a Comment