Thursday, March 19, 2020

कोरोना: घबराना नहीं सावधानी ही बचाव है





इस वक़्त चारों ओर कोरोना वायरस से सम्बन्धित ज्ञान का विस्फोट हो रहा है वॉट्स एप न्यूज़ चैनल,  यू टयूब चैनल,  टिक टोक पर सब सावधान करने में लगे हुए है कोई गो मूत्र पिलाने में लगा है तो कोई कोरोना गो बैक के नारे लगा रहा है तो कोई आरती गाकर भजन गाकर कोरोना को भगा रहा है। कुछ तो आयुर्वेद और होमियोपैथी का इलाज बता रहे है पाखंड, अवैज्ञानिकता जोरों पर है.  कोरोना वायरस से जहाँ सैनिटाइजर और मास्क कि मांग बड़ी है वैसे ही मुनाफाखोरों ने सैनिटाइजर और मास्क की कीमते बढ़ा दी  है  एक डर,  बेचारगी का माहौल बन गया है। हम सभी को घबराना नहीं है डरना नहीं है इस वायरस से निपटने के लिए कुछ सावधानियां करनी है
कोरोना का संक्रमण भी अन्य वायरस के संक्रमण के समान है।  आप सभी किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं का शिकार ना हो सिर्फ स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों का ही पालन करें।
कोरोना से डरना नहीं है ना ही दूसरों को डराना है
घबराना नहीं है बल्कि इसका डटकर सामना करना है सतर्कता सावधानी हाइजीन हाथो की सफाई घर और आसपास की सफाई करनी है
  और क्या करना है

  १. हाथों को अच्छे से साबुन से साफ करना है खाना खाने से पहले खाना खाने के बाद बाहर से जब घर में आते हैं तब और  कोई भी सामान छूने के बाद साबुन से हाथों को साफ करना है

  हाथों से अपने चेहरे को बार-बार नहीं छूना है आंखों को नहीं छूना है नाक नहीं खुजानी हैंमेकअप कम करना है और मेकअप करने से पहले  या चेहरे पर कोई भी क्रीम लगाने से पहले साबुन से हाथ धोने है

  २. मोबाइल फोन और टीवी रिमोट को भी साफ करते रहना है

  ३. अगर आप आखों में लेंस लगाते है तो ना लगाए उसकी जगह चश्मा लगाए

  ४. अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ सैनिटाइजर रखिए उसका इस्तेमाल करिए घर पर रह रहे घर पर है तो साबुन से हाथ धोने हैं

  ५. अगर आपको खासी जुकाम है तभी मास्क पहनना है  ताकि दूसरों को इंफेक्शन ना हो अगर आपको खासी जुकाम नहीं है तो मास्क नहीं पहनना है घर में मास्क पहनकर नहीं बैठना है बिना वजह मास्क नहीं पहनना है

  ६. आप किसी मरीज को देखने गए है तो मास्क लगाना जरूरी है

  ७. खूब पानी पिएंफल खाए,

  ८. हाथ ना मिलाएनमस्ते करें, आदाब करें,  भीड़भाड़ से बचे

  ९. अपने पास रुमाल रखें

  १०. बिना सोचे समझे कोई भी मेसेज फॉरवर्ड ना करे  , किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दे

  डरे नहीं घबराए नहीं,  ना ही हाय तोबा मचाएं 

  दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें

     धन्यवाद 

No comments:

Post a Comment