आप सभी जानते हैं कि अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी का संयुक्त रूप से ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम आयोजित हुआ
था । शहर को सुन्दर दिखाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम के पास रहने वाले करीब 45 परिवारों को जगह
खाली करने का नोटिस दिया था और झुग्गियों को छुपाने के लिए 600 मीटर दीवार बनायीं. केरल कि एक युवा
लड़की ने इस बारे में अखबार में पढ़ा, और विरोध करने अहमदाबाद चली आई. केरल की सामाजिक कार्यकर्ता अश्वती ज्वाला ने शरणीव्यास स्लम
के सामने बनी दीवार के पास भूख हड़ताल पर बैठ गयीं. ज्वाला एक सामाजिक संगठन “ज्वाला” चलाती हैं जो विस्थापित और
बुजुर्ग लोगों को भोजन और आश्रय मुहैया कराता है। ज्वाला का कहना है कि उन्होंने समाचार पत्र में झुग्गियों को
छुपाने के लिए गुजरात सरकार की तरफ से बनाई जा रही 600 मीटर की दीवार के बारे में पढ़ा था। उन्होंने
बताया कि मुझे यह खबर पढ़ कर झटका लगा। इसके बाद मैंने झुग्गिवासियों के समर्थन में हड़ताल करने
का फैसला लिया। इसके बाद ज्वाला ने झुग्गीवासियों से मुलाकात की। उन्हें पता लगा
कि पुलिस ने वहां रहने वाले लोगों को डराया है। ज्वाला का कहना है कि सरकार इन
झुग्गिवासियों के साथ जो कर रही है वह किसी अत्याचार से कम नहीं है। ज्वाला का
कहना है कि सरकार को यहां कई दशकों से रहने वाले झुग्गीवासियों का सही तरीके से
पुनर्वास करना चाहिए. वे दो दिनों तक
हड़ताल पर थीं, बाद में पुलिस ने भूख हड़ताल कि परमिशन ना होने के कारण वहां से हटा
दिया.

No comments:
Post a Comment