कोरोना पर अंधविश्वास का कहर
कोरोना वायरस ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है 70 से ज्यादा देश कोरोनावायरस से जूझ रहे हैं करीब 5000 लोग मर चुके हैं चीन और इटली में शटडाउन हो चुका है कोरोनावायरस का असर आर्थिक व्यवस्था पर भी काफी गहरा पड़ रहा है डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी घोषित कर दिया है
लेकिन हमारे भारत में कोरोना वायरस को भगाने का एक नया ही तरीका निकाल लिया है केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुंबई में नारे लगा रहे हैं गो कोरोना गो इसी से प्रेरित होकर आसाम में कुछ स्टूडेंट्स ने भी गो बैक कोरोना के नारे लगाए अब यह कैसे समझाया जाए कि साइमन कमीशन गो बैक और कोरोनावायरस गो बैक में बहुत अंतर है कोरोनावायरस गो बैक कहने से नहीं बल्कि एंटी वैक्सीन से जाएगा
जहां दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उसका एंटी वैक्सिंग की खोज में लगे हैं वहीं फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सलाह दे डाली कि हल्दी और नींबू दो ऐसी चीजें हैं जो सस्ती है और आसानी से उपलब्ध है जिनका इस्तेमाल आप कोरोनावायरस से लड़ने के लिए कर सकते हैं घर पर बना रसम भी काफी उपयोगी है कृपया सलाह पर ध्यान ना दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अगर मानसिक तनाव पर काबू पा लिया तो ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के साथ-साथ कोरोनावायरस से भी बचा जा सकता है कोरोना वायरस से बचने के लिए गोमूत्र पार्टी का आयोजन भी किया गया यह आयोजन हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने किया उनका कहना है कि गोमूत्र गोबर के सेवन से कोरोनावायरस खत्म हो सकता है कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए कुछ महिलाएं आरती भी गा रही है और कह रही हैं भारत में तेरा क्या काम तू जा यहां से और तो और 10 रुपए में झाड़ा भी करा सकते है और ताबीज भी
आप लोग अंधविश्वास पर ना जाए स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें
धन्यवाद
No comments:
Post a Comment