Tuesday, March 17, 2020

जिंदगी एक संघर्ष है, मैं जीना सीख रही हूं...







जिंदगी एक संघर्ष है
यह मैं जान गई हूं
जीना भी एक संघर्ष हैं
यह मैं मान गई हूं
अनगिनत चेहरे यहां
चेहरों पे चेहरे यहां
उनको पढ़ना सीख रही हूं
खुद को गणना सीख रही हूं
आग पर चलना है मुझको
कांटों पर सोना है
पतझड़ में मुस्कुराना सीख रही हूं
अंधेरे से ना डरना सीख रही हूं
भावनाओं में ना बहकर
लड़ना सीख रही हूं
आसूओं को ना बहाकर
मजबूत बनना सीख रही हूं
क्यों कि यह सब मेरी किताब में नहीं
इसलिए में समाज से जीना सीख रही हूं

अरुणिमा

Attachments area

No comments:

Post a Comment