3rd World Health Assembly 73 वीं जन स्वास्थ्य सभा
आज 18 मई से कल मंगलवार 19 मई, 2020 तक
COVID-19 महामारी के कारण 73 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा आभासी है
पीटीआई की खबर के अनुसार भारत ने विश्व स्वास्थ्य सभा के दो दिवसीय महत्वपूर्ण सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के साथ COVID-19 संकट पर विश्व के देशों की प्रतिक्रिया तथा इस घातक बीमारी के जानवर से मनुष्य में संक्रमण के बारे में 'निष्पक्ष, स्वतंत्र और व्यापक' मूल्यांकन के लिए जोर दिया है.
आज से शुरू वर्ल्ड हेल्थ असेंबली (डब्ल्यूएचए) का दो दिवसीय 73 वां सत्र विडियो कांफ्रेंस के ज़रिये हो रहा है. भारत से स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन इसमें भाग ले रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बार-बार चीन के वुहान शहर में वायरस की उत्पत्ति को लेकर ल्सग्स्ये जस रहे आरोप की पृष्ठ भूमि में हो रहा है. इस मुद्दे को लेकर चीन और अमेरिका में तनातनी है.
वर्ल्ड हेल्थ असेंबली covid 19 कि घातक बीमारी, जिसने 3,10,000 से अधिक लोगों की जान ली है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के अलावा लगभग 4.7 मिलियन लौगों को संक्रमित किया है, से निपटने के लिए संसाधनों कि पूलिंग भी करेगा.
वर्ल्ड हेल्थ असेंबली (डब्ल्यूएचए) में यूरोपियन यूनियन द्वारा प्रस्तावित तथा अनेकों देशों द्वारा समर्थित रेजोल्यूशन में COVID -19 के प्रति who द्वारा समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की एक समन्वित, स्वतंत्र और व्यापक मूल्यांकन की चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई जाए. ये दिलचस्प है कि अमेरिका इस कदम का समर्थन करने वाले देशों की सूची में शामिल नहीं है. प्रस्ताव के मसौदे में डब्लूएचओ के स्वास्थ्य आपात स्थितियों को मजबूत करके वैश्विक महामारी की रोकथाम तंत्र में सुधार के लिए भी सिफारिशें की गयी है।
इसने 'एक-स्वास्थ्य दृष्टिकोण' नज़रिए से पशु स्वास्थ्य के विश्व संगठन, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया, ताकि वायरस के जानवर में स्रोत और मानव आबादी तक पहुँचाने के मार्ग की पहचान की जा सके. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि कि वैज्ञानिक और सहयोगी क्षेत्र मिशन जैसे प्रयासों के माध्यम से इंटरमीडिएट होस्ट की संभावित भूमिका, भविष्य में इसी तरह की घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए हस्तक्षेप और रिसर्च के एजेंडा को भी मजबूती मिलेगी. विश्व स्वास्थ्य सभा कल तक चलेगी, आज इसका पहला दिन था.
- · विश्व स्वास्थ्य सभा 72 के अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य सभा का उद्घाटन
- · अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष का चुनाव
- · अध्यक्षीय संबोधन
- · आमंत्रित वक्ताओं द्वारा वक्तव्य
- · महानिदेशक/ डायरेक्टर जनरल का उद्बोधन (COVID-19 महामारी पर)
- · COVID-19 महामारी पर प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों द्वारा वक्तव्य
- · EB: चुनाव
- · समापन/ सस्पेंशन ( विश्व स्वास्थ्य सभा के एजेंडा के बाकी विषयों को कवर करने के लिए पुन: आयोजित करने पर विचार)
* *******

No comments:
Post a Comment