पाब्लो नेरूदा
मैं सज़ा की माँग करता हूँ(अनुवाद: नीलाभ अश्क)
अपने इन्हीं दिवंगतों के नाम पर
मैं सज़ा की माँग करता हूँ
जिन्होंने हमारे वतन को ख़ून से छिड़का, उनके लिए
मैं सज़ा की माँग करता हूँ
उसके लिए जिसके हुक़्म पर यह जुर्म किया गया
मैं माँगता हूँ सज़ा
उस ग़द्दार के लिए जो इन देहों पर कदम रखता
सत्ता में आया, मैं सज़ा की माँग करता हूँ
उन क्षमाशील लोगों के लिए जिन्होंने इस जुर्म को माफ़ किया
मैं सज़ा की माँग करता हूँ
मैं नहीं चाहता हर तरफ़ हाथ मिलाना और भूल जाना,
मैं उनके ख़ून सने हाथ नहीं छूना चाहता।
मैं सज़ा की माँग करता हूँ।
मैं नहीं चाहता वे कहीं राजदूत बना कर भेज दिये जायें,
न यहाँ देश में ढँके-छुपे रह जायें
जब तक कि यह सब गुज़र नहीं जाता।
मैं चाहता हूँ न्याय हो
यहाँ खुली हवा में ठीक इसी जगह।
मैं उन्हें सज़ा दिये जाने की माँग करता हूँ।
I ask for punishment : Pablo Neruda
For these our dead, I ask for punishment.
For those who spilled blood in our country,
I ask for punishment.
For the executioner who sent us murder,
I ask for punishment.
For those who prospered from our slaughter,
I ask for punishment.
For he who gave the order that caused our agony,
I ask for punishment.
For those that defended this crime,
I ask for punishment.
I don’t want them to offer us
Their hands – soaked in our own
Blood: I want them punished.
I don’t want them as ambassadors,
Or living comfortably in their homes:
I want to see them tried
here in this plaza, here in this place.
I demand punishment.
पाब्लो नेरुदा
कवि का दायित्व (अनुवाद: कुमार अंबुज)
उसके लिये जो कोई भी इस शुक्रवार की सुबह
समुद्र को नहीं सुन रहा है, उसके लिये जो भी घर या दफ्तर के
दड़बे में कैद है, कारखाने या स्त्री में
या गली या खदान में या सख्त जेल की कोठरी में:
उसके लिये मैं आता हूँ, और, बिना कुछ कहे या देखे,
मैं पहुँचता हूँ और खोलता हूँ उसके कैदखाने के दरवाज़े,
और शुरू होता है एक कम्पन, अनिश्चित और जिद्दी,
शुरू होता है बिजली का कड़कना
ग्रह की गड़गड़ाहट और उसका झाग,
समुद्री बाढ़ से गरजती नदियाँ,
तारा अपने परिमंडल में डोलता है तेजी से,
और समुद्र पछाड़ें खाता है, नि:शेष होता हुआ और लगातार।
इस तरह, अपनी नियति से खिंचा आया हूँ,
मुझे निरंतर सुनना होगा समुद्र का विलाप
और उसे रखना होगा अपनी चेतना में,
मुझे महसूस करनी होगी कठोर पानी की गरज
और उसे भर लेना होगा एक अनश्वर प्याले में
ताकि, जहाँ भी जो कैदखाने में हैं,
जहाँ कहीं वे पतझड़ की सजा भुगतते हैं,
मैं वहाँ हो सकूँ बिगड़ैल लहर पर सवार होकर,
मैं हिला-डुला सकूँ, खिड़कियों से आरपार गुजरते,
और मुझे सुनते हुए, आँखें ऊपर निगाह फेंकेंगी
कहते हुए ‘मैं किस तरह पहुँच सकता हूँ समुद्र तक’?
और मैं प्रसारित करूँगा, बिना कुछ कहे,
लहर की तारों भरी प्रतिध्वनियाँ,
फेन और रेतीले दलदल का टूटना,
नमक के सिमटने की सरसराहट,
समुद्र तट पर समुद्री-पक्षियों की धीमी चीख।
ताकि, स्वतन्त्रता और समुद्र, मेरे जरिये,
कपाट लगे हृदयों को उनके जवाब बन जायेंगे।
The Poet’s Duty : Pablo Neruda
To all those who hear not the crashing of waves
this Friday morning, who being bound
to a home or office, factory or mineshaft,
romance or roadway or dry prison cell: to them
unspeaking and blind the poet attends,
opening the door that has shut them in
where endlessness can be heard vaguely insisting,
a long fragmented thunder adding its weight
to the planet and the foam
hoarse rivers emerging from the ocean
a star breakneck vibrating amid thorns
while the sea pulses and dies and goes on.
And so, driven by destiny, living no truce
one must listen to and hold in mind the sea’s lament
one must feel the crush of hard water
then coax from it a cupful of immortality
so that, wherever the imprisoned are held,
wherever they suffer the torments of autumn
one can be there in the borderless wave
in dialogue with any window
so they can hear and lift their gaze and ask
how will I get to the ocean?
Without saying anything, the poet must
transmit the star-strewn echoes of the wave,
the breaking up of foam in the undertow,
whispers of salt retreating,
and the gray squall of gulls at the edge.
All this so that with freedom the sea
can answer the heart caught in darkness.
अंधेरे के सभी लोगों के लिए सूर्य के फ़ल हों
मैं सोचता हूँ जिन्होंने इतने सारे काम किये
उन सबका मालिक भी उन्हीं को होना चाहिए।
और जो रोटी पकाते हैं उन्हें वह खानी भी चाहिए।
और खदान में काम करने वालों को रोशनी चाहिए।
बहुत हो गया अब बेड़ी में बंधो मैले कुचैले लोगो!
बहुत हो गया अब पीले पड़े मृतको!
कोई भी न रहे बगैर राज किये।
एक भी स्त्री न हो बगैर मुकुट के।
प्रत्येक हाथ के लिए सोने के दस्ताने हों।
अंधेरे के सभी लोगों के लिए सूर्य के फ़ल हों।
No comments:
Post a Comment